Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

news at a time

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रूस जाएंगे अजीत डोभाल, S400 को लेकर होगी जरूरी मीटिंग; जानिए कितना अहम है दौरा

Author Image
Written by
Amit Anand
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के अगले सप्ताह रूस दौरे की संभावना है। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है कि वह इस दौरान शेष एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों की शीघ्र डिलीवरी को लेकर रूसी सरकार से बातचीत कर सकते हैं।भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की एक और टेंशन बढ़ने वाली है. पाकिस्तान की तबाही का और सामान लाने के लिए भारत के एनएसए अजीत डोभाल रूस जाने वाले हैं. जी हां, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अगले सप्ताह मॉस्को जा सकते हैं. अजीत डोभाल की इस यात्रा का मकसद बाकी बचे हुए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की जल्दी डिलीवरी पर जोर देना है.

सूत्रों की मानें तो मॉस्को यात्रा के दौरान अजीत डोभाल सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं इंटरनेशनल मीटिंग में भाग ले सकते हैं. यह बैठक 27 से 29 मई तक मॉस्को में होगी, जिसकी अध्यक्षता रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु करेंगे. इस दौरान अजीत डोभाल बाकी दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की जल्दी डिलीवरी का मामला उठा सकते हैं.

पाक की कैसे बढ़ेगी टेंशन

एनएसए अजीत डोभाल खुद मास्को जाकर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की जल्दी डिलीवरी का प्रेशर बनाएंगे. एस-400 भारत के लिए कितना अहम है, यह ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया देख चुकी है. पाकिस्तान तो उसके नाम से ही खौफजदा है. भारत के पास अभी 3 एस-400 है. भारत में इसका नाम सुदर्शन चक्र है. बाकी बचे एस-400 आने से पाकिस्तान की और टेंशन बढ़ जाएगी.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से पाकिस्तान पर कार्रवाई के दौरान ब्रह्मोस मिसाइलों और एस-400 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले पिछले साल रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। 

दरअसल, एस-400 की क्षमता हाल ही में तब सुर्खियों में आई, जब इस डिफेंस सिस्टम ने 300 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए. भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी अटैक को तबाह करने में इसने बड़ी भूमिका निभाई. इसने पाकिस्तान के एक भी हमले को सफल नहीं होने दिया. पाकिस्तान से जितने भी ड्रोन और मिसाइल आए, सबको एस-400 ने हवा में ही मार गिराया. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया हैपुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का उल्लेख किया था और द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मुद्दों के महत्व पर जोर दिया था।

केळझर येथे समोर आले कथित “लव्ह जिहाद” प्रकरण ; फोटो व्हायरल करण्याच्या धमकीत तरुणीचे वारंवार शारीरिक शोषण
आज फोकस में

केळझर येथे समोर आले कथित “लव्ह जिहाद” प्रकरण ; फोटो व्हायरल करण्याच्या धमकीत तरुणीचे वारंवार शारीरिक शोषण

वडगाव रोडवरील ओव्हरलोड ट्रॅकचा कहर ; नागरिक संतप्त, प्रशासनाच्या भूमिकेवर प्रश्नचिन्ह
आज फोकस में

वडगाव रोडवरील ओव्हरलोड ट्रॅकचा कहर ; नागरिक संतप्त, प्रशासनाच्या भूमिकेवर प्रश्नचिन्ह

“सेलूत दारूमाफियांवर पोलिसांचा प्रहार ; बोर नदी परिसरात खळबळ”
आज फोकस में

“सेलूत दारूमाफियांवर पोलिसांचा प्रहार ; बोर नदी परिसरात खळबळ”

एसएससी निकालात दीपचंद चौधरी विद्यालयाची उत्कृष्ट कामगिरी; विद्यार्थ्यांवर अभिनंदनाचा वर्षाव
आज फोकस में

एसएससी निकालात दीपचंद चौधरी विद्यालयाची उत्कृष्ट कामगिरी; विद्यार्थ्यांवर अभिनंदनाचा वर्षाव

सेलू तालुक्यात भागवत आयोजन समितीच्या उपक्रमाची सर्वत्र स्तुती
आज फोकस में

सेलू तालुक्यात भागवत आयोजन समितीच्या उपक्रमाची सर्वत्र स्तुती

🎯 MSCIT करूनही जॉब मिळत नाही? फक्त Exam Demo सोडवून काही उपयोग नाही! आजच्या काळात कॉम्प्युटर वर प्रत्यक्ष काम येणे खूप गरजेचे आहे.
आज फोकस में

🎯 MSCIT करूनही जॉब मिळत नाही? फक्त Exam Demo सोडवून काही उपयोग नाही! आजच्या काळात कॉम्प्युटर वर प्रत्यक्ष काम येणे खूप गरजेचे आहे.

आज का राशिफल

वोट करें

महिला आरक्षण विधेयक पडले

शुक्रवार, 15 मई 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp