Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

news at a time

पीएम मोदी 30 मई को आ सकते हैं कानपुर, मेट्रो समेत 20 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Author Image
Written by
Amit Anand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर आ सकते हैं जहाँ वे लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पहले यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होना था लेकिन आतंकी हमले के कारण रद्द हो गया। अब पीएम मोदी के संभावित आगमन की सूचना से प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। कानपुर वासियों को पीएम मोदी के दौरे से विकास की उम्मीदें हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मई को संभावित शहर आगमन को लेकर फिर से तैयारी शुरू हो गई। पहले पीएम को 24 अप्रैल को शहर में 20656 करोड़ रुपये की मेट्रो, घाटमपुर-पनकी पावर प्लांट समेत 11 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था, लेकिन 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया था।

पीएम मोदी के अप्रैल में दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो समेत सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया था। अब फिर प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के 30 मई को शहर में आगमन की संभावित सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है।

11 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी

प्रधानमंत्री के हाथों सीएसए मैदान में 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कराने की तैयारी पर रोडमैप खींचा जा रहा है। इन परियोजनाओं को अप्रैल में ही लोकार्पण-शिलान्यास के लिए चुना गया था। उन्हीं परियोजनाओं को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे माह के अंत में शहरवासियों को आइआइटी से घंटाघर तक मेट्रो पर सफर का मौका जल्द ही मिलने की आस जगी है।

प्रधानमंत्री के मई के दौरे में कुछ नई परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास को भी जोड़ा जा सकता है। इसमें मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक भी शामिल है।सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि पीएमओ को चिट्ठी लिखकर अप्रैल में एलीवेटेड ट्रैक के शिलान्यास का अनुरोध किया था। जिला प्रशासन के अफसरों को भी इसके लिए तैयार रहने को कहा है।

पालकमंत्र्यांकडून सेलू तालुक्याला २५ कोटींच्या निधीची भेट
आज फोकस में

पालकमंत्र्यांकडून सेलू तालुक्याला २५ कोटींच्या निधीची भेट

सेलू हादरलं! 8 वर्षांच्या निष्पाप चिमुकल्याचा बळी घेणारा बेफाम ट्रक अखेर पोलिसांच्या जाळ्यात — पण निर्ढावलेला चालक अजूनही फरार!
आज फोकस में

सेलू हादरलं! 8 वर्षांच्या निष्पाप चिमुकल्याचा बळी घेणारा बेफाम ट्रक अखेर पोलिसांच्या जाळ्यात — पण निर्ढावलेला चालक अजूनही फरार!

सेलू उड्डाण पुलाजवळ झालेल्या भीषण अपघातात 12 वर्षीय निष्पाप मुलाचा जागीच मृत्यू झाला आहे.
आज फोकस में

सेलू उड्डाण पुलाजवळ झालेल्या भीषण अपघातात 12 वर्षीय निष्पाप मुलाचा जागीच मृत्यू झाला आहे.

सेलू बसस्थानकात प्रवाशांचे हाल; दूषित पाणी, बंद पंखे आणि अमली पदार्थ सेवनाच्या तक्रारींनी नागरिक संतप्त
आज फोकस में

सेलू बसस्थानकात प्रवाशांचे हाल; दूषित पाणी, बंद पंखे आणि अमली पदार्थ सेवनाच्या तक्रारींनी नागरिक संतप्त

सोशल मीडियावर फोटो शेअर केल्यानंतर तरुणीची रिधोरा डॅममध्ये उडी
आज फोकस में

सोशल मीडियावर फोटो शेअर केल्यानंतर तरुणीची रिधोरा डॅममध्ये उडी

सेलू शहरात विशाल हिंदू संमेलन उत्साहात संपन्न; जय श्रीरामच्या घोषणांनी परिसर दणाणला
आज फोकस में

सेलू शहरात विशाल हिंदू संमेलन उत्साहात संपन्न; जय श्रीरामच्या घोषणांनी परिसर दणाणला

आज का राशिफल

वोट करें

No polls available.

मंगलवार, 31 मार्च 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp